
गाजीपुर।शहर कांग्रेस कैंप कार्यालय सकलेनाबाद प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि श्रद्धांजलि सभा के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी ।जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आज़ाद भारत को नई दिशा और नई पहचान देने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने बड़े-बड़े बांधों, विश्वविद्यालयों, आईआईटी, वैज्ञानिक संस्थानों और सार्वजनिक उपक्रमों की स्थापना कर भारत को आत्मनिर्भर और मजबूत राष्ट्र बनाने की नींव रखी। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि पंडित नेहरू बच्चों और युवाओं के भविष्य को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे। वे मानते थे कि देश की असली ताकत उसकी युवा पीढ़ी है। उन्होंने शिक्षा और आधुनिक सोच को बढ़ावा देकर भारत को प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाया। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि पंडित नेहरू ने भारत को केवल राजनीतिक स्वतंत्रता ही नहीं दी, बल्कि सामाजिक और आर्थिक मजबूती की दिशा में भी ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत किया और संविधान की गरिमा को सर्वोच्च स्थान दिया। विश्व मंच पर भारत की सशक्त पहचान बनाने में उनका योगदान सदैव स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। इस मौके पर एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, बटुक नारायण मिश्र, अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, हामिद अली, विद्याधर पांडेय, राम नगीना पांडेय, जयप्रकाश पांडेय, गुलवास यादव, ज्ञान प्रकाश सिंह, शंभू सिंह कुशवाहा, कुंदन खरवार, विनोद सिंह, रईस अहमद, राजेश कुमार गुप्ता, चंद्रशेखर आर्य, पारसनाथ उपाध्याय, अजय कुमार दुबे, ओमप्रकाश पांडेय, देवेंद्र कुमार सिंह, महेंद्र कुशवाहा, दीना यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




