Wednesday, May 20, 2026

Top 5 This Week

spot_img

ट्रेलर घुसने से चार दुकानें क्षतिग्रस्त

सेवराई (गाजीपुर)। भदौरा बस स्टैंड पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ट्रेलर के कहर से चार दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के दौरान दुकान के अंदर सो रहा दुकानदार बाल-बाल बच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई।जानकारी के अनुसार रोज की तरह सभी दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर घर चले गये। जबकि दुकानदार जितेंद्र प्रसाद गुप्ता वहीं खाना खाकर दुकान में सो गया। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े डंपर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना तेज था कि ट्रेलर अनियंत्रित होकर चारों दुकानों में घुस गया, जिससे दुकानों के टिन शेड, मिठाई का एसी काउंटर, गुमटी तथा अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के समय दुकान के अंदर सो रहे जितेंद्र प्रसाद गुप्ता किसी तरह सुरक्षित बाहर निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर तथा डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि भदौरा तिराहे पर तेज रफ्तार भारी वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस संबंध में गहमर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर प्राप्त हुई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Popular Articles