Wednesday, May 20, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सहजानंद पीजी कॉलेज में लेखपाल परीक्षा की तैयारियां पूरी

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग  की ओर से 21 मई को होने वाली लेखपाल मुख्य परीक्षा को लेकर स्वामी सहजानंद पीजी कालेज में तैयारियां पूरी हो गई है। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को कक्ष निरीक्षकों की बैठक हुई। कॉलेज में बनाए गए इस केंद्र पर एक ही पाली (सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक) में कुल 600 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। केंद्राध्यक्ष व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. वीके. राय ने बताया कि सभी कक्ष निरीक्षकों को सुबह सात बजे परीक्षा केंद्र पर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके बाद सुबह 7:45 बजे तक उन्हें अपने आवंटित परीक्षा कक्ष में जाना होगा।​उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता सर्वोपरि है। परिसर में मोबाइल, स्मार्ट वॉच या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यदि परीक्षा में कोई अनुचित साधन का प्रयोग हुआ या कक्ष निरीक्षक के स्तर पर कोई लापरवाही मिली, तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ. रामधारी राम ने कहा कि समय-सारणी का कड़ाई से पालन करें। परीक्षा कक्ष में जाने से पहले हर अभ्यर्थी की बायोमेट्रिक उपस्थिति और आइरिस स्कैनिंग अनिवार्य है, इसलिए प्रवेश पत्र व मूल पहचान पत्र का मिलान गहनता से किया जाए।उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा के बाद मूल ओएमआर (लाल रंग) पैकेट ‘A’ में और कोषागार प्रति (नीले रंग) को पैकेट ‘B’ के टेम्परप्रूफ लिफाफे में ही सील किया जाए। इसमें किसी भी स्तर की चूक बर्दाश्त नहीं होगी। भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षा केंद्र पर शुद्ध पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Popular Articles