
गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मंगलवार को जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, चिकित्सीय व्यवस्थाओं, दवा वितरण, प्रसूति वार्ड, शिशुवार्ड, आईसीयू, इमरेजसी वार्ड, आपरेशन वार्ड, अल्ट्रासाउन, जन्म प्रमाण पत्र कक्ष, मृत्यु प्रमाण पत्र कक्ष ओपीडी तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को देखा। जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के उपचार में किसी प्रकार की कठीनाई न हो। उन्होंने अस्पताल में आने वाली महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था एवं कोई कमी नही पायी गयी जिसपर जिलाधिकारी ने महिला अस्पताल का सराहना करते हुए मेडिकल कालेज के प्राचार्य आनंद मिश्रा को बधाई देते हुए और भी मेडिकल को अच्छे से अच्छा बेहतर बनाने की अपील की। जिलाधिकारी ने अस्पताल में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका की भी जांच की। उन्होने कहा कि हमारी कोशिश हमेश से स्वास्थ्य के लिए रहा है निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रधानाचार्य डा0 आनन्द मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एव अन्य डाक्टर/वार्डो के नर्स उपस्थित थे।



