
गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में नवागत मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद से मिला। जिलाध्यक्ष ने नवागत सीडीओ को आस्वस्थ भी किया कि कर्मचारियों द्वारा राजकीय व सामाजिक कार्य में पूर्ण सहयोग रहेगा,व पूर्व के शासनादेश अनुसार कर्मचारियों की समस्या के निस्तारण के लिए कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों के साथ मासिक बैठक होते रहना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी ने संगठन के पदाधिकारियों का परिचय लिया। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, मान्धाता सिंह, अभय सिंह, बृजेश यादव आदि लोग मौजूद रहे,।



