Thursday, May 21, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पूर्व सचिव रामजी राय के निधन पर शोकसभा

गाजीपुर।स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज, के पूर्व सचिव रामजी राय का 16 मई-को निधन हो गया। अस्सी वर्षीय स्व. राय पिछले कुछ सालों से अस्वस्थ चल रहे थे तथा नगर के प्रकाश नगर शिवपूजन कालोनी स्थित अपने आवास पर चिकित्सकीय देखरेख में थे। स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज, सोमवार को एक शोक सभा हुई। जिसमें सभी शिक्षक-कर्मचारियों ने शोक व्यक्त करते हुए गतात्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. वी के राय ने कहा कि स्व. रामजी राय खरडीहा महाविद्यालय व सहजानन्द कालेज सहित जिले के अनेक संस्थाओं में प्रबंधन का हिस्सा थे। उनकी कार्य क्षमता से इन संस्थाओं ने आशातीत सफलता प्राप्त की।स्व. राय के निधन पर शोक सभा में संवेदना व्यक्त करने वालों में डॉ. रामधारी राम, डॉ. विलोक सिंह, डॉ. कृष्णा नंद चतुर्वेदी, डॉ. सौम्या वर्मा, डॉ. निवेदिता सिंह, डॉ. कृष्ण कांत दुबे, शशांक राय, प्रवीण राय, सत्तेन्द्र राय, नर नारायण राय, सतीश राय, समीर राय, डॉ. सतीश राय, अरविंद शर्मा, अमित राय, प्रो. अजय राय, अभय यादव, वी के ओझा, पंकज राय, अरविंद राय, आदि थे।

Popular Articles