Thursday, July 23, 2026

Top 5 This Week

spot_img

डीएम ने कटान रोधक कार्यो का निरीक्षण किया

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने संभावित बाढ एवं कटान के दृष्टिगत संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओ का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सदर के कुर्था एवं सैदपुर के बूढेनाथ महादेव मंदिर में चल रहे कटान रोधक कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता तथा मानकों के अनुरूप कार्यो को देखा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्माण स्थल पर उपलब्ध सामग्री की गुणवत्ता की भी जांच की तथा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर रवीश गुप्ता, उपजिलाधिकारी सैदपुर ज्योति चौरसियां, अधिशासी अभियन्ता देवकली पम्प कैनाल राजेन्द्र प्रसाद, कार्यदायी संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Popular Articles