Thursday, July 23, 2026

Top 5 This Week

spot_img

मरीज लेकर जा रही बोलेरो के ऊपर पलटा अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के जमानियां दिलदारनगर मार्ग पर धनौता मोड़ के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब मिट्टी लेकर जा रहा अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली एक बालेरो वाहन के ऊपर पलट गया। इस हादसे में बालेरो में सवार एक महिला मामूली रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि उतरौली गांव से किसी मरीज को लेकर बालेरो चालक मनीष शर्मा वाराणसी जा रहा था। अभी वह धनौता मोड़ के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रहा मिट्टी लदा एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर का ट्राली बालेरो वाहन के ऊपर पलट गया। इससे बालेरो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्राली पर लदा मिट्टी सड़क पर बिखर गया। जिससे सड़क मार्ग पर कुछ देर तक जाम लगा रहा। इस हादसे में बालेरो में सवार एक महिला मामूली रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने लोगों के सहयोग से जाम छुड़ाया। वहीं बोलेरा वाहन मालिक गोविंद सिंह ने कोतवाली पहुंच कर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

Popular Articles