
जमानियां (गाजीपुर)। तहसील में मंगलवार को एसडीएम मनोज पाठक ने 22 मई से शुरू होने वाली मकान गणना को लेकर सौ सुपरवाइजरों को गणना का किट वितरण किया।उन्होने कहा कि मकान गणना शासन की प्राथमिकता वाला महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम मनोज पाठक ने सुपरवाइजरों को कहा कि मकान गणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह विकास योजनाओं की आधारशिला है। प्रत्येक परिवार और भवन का सही विवरण दर्ज होना आवश्यक है ताकि भविष्य की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके। सभी सुपरवाइजर निर्धारित मानकों के अनुरूप नजरी नक्शा तैयार करते हुए मकान गणना का कार्य त्रुटिरहित ढंग से पूरा करें। यह अभियान 22 मई से 20 जून तक चलेगा। जिसके तहत क्षेत्र के प्रत्येक मकान, भवन और परिवार का सत्यापन और विवरण दर्ज किया जाएगा।एसडीम ने कहा कि गणना कार्य में पारदर्शिता और सटीकता बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी की जाएगी।इस अवसर पर तहसीलदार राम नारायण वर्मा, सुपरवाइजर संत कुमार गुप्ता, सुनील कुमार शर्मा, अजय पाण्डेय, दीपक तिवारी, कवींद्र कुमार, इंद्रमोहन सिंह, मिथलेश ,सिंह, डेजी शर्मा, अभिमन्यु प्रधान, अजय कुमार,संदीप यादव सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।




