Thursday, July 23, 2026

Top 5 This Week

spot_img

वाहन के धक्के से बाइक सवार दो युवकों की मौत

भांवरकोल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के मिर्जाबाद के चट्टी पर  गुरुवार की देर रात अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो युवकों की की मौत हो गयी। जबकि एक युवक गभीर रुप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे मं ले लिया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भरती कराया गया है। जानकारी के अनुसार नालंदा बिहार के यशवंतपुर थाना के चंडी रुधाई गांव निवासी ईशुराज, इंदिरा नगर रोड नंबर -04ककङबाग पटना निवासी गौरव कुमार तथा धीरज कुमार बाइक से बिहार जा रहे थे। देर रात मिर्जाबाद चट्टी पर पीछे से आ रहा अज्ञात वाहन ओवरटेक के चक्कर में धक्का मार दिया। जिससे बाइक सवार तीनों युवक गिर पड़े।गंभीर चोट लगने से ईशुराज और गौरव कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा धीरज कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विवेक तिवारी पुलिस टीम के मौके पर पहुंच गये। पुलिस घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने घटना की जानकारी युवकों के परिजनो को दिया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी थाने पहुंच गये। इस मामले में ग्राम यशवंतपुर थाना चंडी पोस्ट रुधाई जिला नालंदा विहार निवासी रविकांत पासवान ने थाना में तहरीर देकर अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दिया है।

Popular Articles