Saturday, June 6, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पांच हजार घूस लेते एडीओ पंचायत गिरफ्तार

खबर छह
मरदह एडियो पंचायत पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
… काम न करने के बदले सफाई कर्मचारियों से वसूली के लिए चर्चित थे एडियो-
गाजीपुर । मरदह खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय से कौशल किशोर सिंह एडीओ पंचायत मरदह को जन्म प्रमाण पत्र अग्रसारित करने के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी की टीम ने ( विजलेंस टीम) खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर से गिरफ्तार कर लिया। उचोंर गांव निवासी पप्पू पासवान के भतीजे सूरज पासवान का जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आवेदन किया था ।खण्ड विकास अधिकारी मरदह हस्ताक्षर पूर्व में किया गया था। एडियो पंचायत कौशल किशोर सिंह द्वारा हस्ताक्षर के बदले में रिश्वत के लिए परेशान किया जा रहा था। त्रस्त होकर पप्पू पासवान ने इसकी शिकायत सतर्कता विभाग से किया था।गिरफ्तार एडियो पंचायत को मरदह थाने में लाने के बाद टीम द्वारा वाराणसी ले जाया गया । बताया की सम्बन्धित धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है । मरदह ब्लाक के सफाई कर्मचारियों को काम न करने के बदले महीना लेकर छोड़ने के मामले ने एडियो पंचायत काफी चर्चित थे।
फोटो छह…

Popular Articles