Sunday, May 10, 2026

Top 5 This Week

spot_img

शहर के क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द होगी मरम्मतः डीएम

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2026-27 की लोक निर्माण विभाग की कार्ययोजना बनाये जाने के लिए राइफल क्लब में बैठक हुई। बैठक में सातों विधान सभा क्षेत्रों के लिए मार्गों के चौडीकरण एवं सुदृढीकरण, नव निर्माण व सेतु कार्यों हेतु विधानसभार चर्चा की गयी। जिसमें विगत वित्तीय वर्ष के लिए अनुमोदित की गयी कार्य योजना के अस्वीकृत कार्यों को सम्मिलित करते हुए जनप्रतिनिधियों द्वारा बैठक में दिये गये नये कार्यों को सम्मिलित किये जाने के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया । जिलाधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी विधानस‌भा क्षेत्रो में समान रूप से कार्य प्रस्तावित किये जायें, जिससे जिले का सर्वांगीढ़ विकास किया जा सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा दिये गये सभी कार्यों का शीघ्र ही स्थलीय निरीक्षण करके कार्ययोजना को अन्तिम रूप दे दिया जाये। यह भी निर्देश दिये कि गाजीपुर शहर की क्षतिग्रस्त सडकों की मरम्मत के लिए मुख्य सचिव, को अर्द्धशासकीय पत्र भेजकर विशेष पैकेज की माँग की जाये। जिससे जनता को शीघ्र ही क्षतिग्रस्त सड़कों की समस्या से निजात मिल सके। बैठक में सीडीओ आलोक कुमार,  विधायक ओमप्रकाश सिंह,  विधायक जैकिशन साहू व विधायक मन्नू अंसारी तथा जखनियां,जहूराबाद व सैदपुर के प्रतिनिधि, एमएलसी विशाल सिहे चंचल के प्रतिनिधि व सांसद अफजाल अंसारी के प्रतिनिधि सहित लोक निर्माण विभाग के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

Popular Articles