Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

spot_img

404 शिकायत और 43 का निस्तारण

गाजीपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस मुहम्मदाबाद तहसील में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिती में सभागार में हुआ। जिसमें 88 शिकायत प्राप्त हुए। मौके पर 15 का निस्तारण किया गया। सातों तहसीलो में 404 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें 43 का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 65 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें सात का निस्तारण किया गया। तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 82 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें पांच का निस्तारण किया गया। सेवराई तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 38 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें चार का निस्तारण किया गया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 56 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें पांच निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 33 प्रार्थना प्राप्त हुए ।जिसमें दो का निस्तारण किया गया एवं तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 42  प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें पांच का निस्तारण किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया गया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील किया है कि जमीन/रास्ता, खेत की नापी जैसे अन्य विवादो को अपने गॉव के ग्राम प्रधान एवं तहसीलदार से सम्पर्क कर आवदनो का निस्तारण करा लिया जाय। जिससे आप द्वारा आपकी शिकायते गॉव में ही निस्तारण हो जाय। इसके उपरान्त तहसील स्तर एवं गॉव के प्रधान द्वारा आपका निस्तारण नही हो पा रहा है या किसी प्रकार की लापरवाही होती है तो उस दशा में जिलाधिकारी से सम्पर्क कर सकते है। इस अवसर पर परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, तहसीलदार मुहम्मदाबाद, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Popular Articles