Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

spot_img

महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के लिए भाजपा हमेशा प्रतिबद्ध रही हैः ओमप्रकाश राय

गाजीपुर। “नारी शक्ति का स्वाभिमान, विपक्ष ने फिर किया अपमान” के नारे के साथ आदर्श बौद्ध इंटर कॉलेज, छावनी लाइन में जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना राय की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि 16-17 अप्रैल को सदन की कार्यवाही को देश की लगभग 70 करोड़ महिलाएं आशा भरी निगाहों से देख रही थीं, लेकिन जब बिल पारित करने का समय आया तो विपक्षी दलों ने बाधा उत्पन्न कर इसे रोक दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, सपा सहित विपक्षी दल नहीं चाहते कि देश की आम महिलाएं सांसद व विधायक बने व राजनीति में आगे बढ़ें, बल्कि वे केवल अपने परिवार की महिलाओं को ही आगे बढ़ाना चाहते हैं। ।नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं और सरकार की योजनाओं से उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिला है।जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के लिए भाजपा हमेशा प्रतिबद्ध रही है। सम्मेलन में शीला सोनकर,मीरा श्रीवास्तव, कान्ति सिंह, सुमन बिंद,प्रीति गुप्ता, नीलिमा गांधी, रोली शर्मा, करुणा श्रीवास्तव, दीपमाला श्रीवास्तव, मिनू कुशवाहा, बुच्ची बिंद, सुशीला आदि महिलाएं उपस्थित रही। संचालन जिला मंत्री किरन सिंह ने किया।

Popular Articles