
गाजीपुर। पीएम मोदी के अभियान महिलाओं को सशक्त बनाने के क्रम में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोक कर विपक्षी पार्टियों ने अवरोध पैदा कर के महिला विरोधी होने का परिचय दिया है । यह बात आज आदर्श बौद्ध इंटर कॉलेज में प्रेस वार्ता के दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कही। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रस्ताव के पारित न हो पाने पर देश की महिलाओ में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।डॉ. बलवंत ने बताया कि प्रधान मंत्री मोदी की सोच है कि देश की आम महिलाएं भी राजनीति में सक्रिय रूप से भाग लें और सांसद तथा विधायक जैसे महत्वपूर्ण पदों तक पहुंचे। इस अधिनियम का उद्देश्य भी महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व देना और उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल करना था।उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को पारित होने से रोकने के लिए अनावश्यक बाधाएं उत्पन्न कीं, जिससे देश की महिलाओं के सशक्तिकरण का एक बड़ा अवसर प्रभावित हुआ।डॉ. बलवंत ने कहा कि सरकार महिलाओं के अधिकारों और उनकी भागीदारी को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ,नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, महिला उपाध्यक्ष किरन सिंह व जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा मौजूद थे ।



