Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ा तो खैर नहीं

गाजीपुर। प्रायः यह देखने में आ रहा है कि कुछ विभाग के अधिकारी बिना लिखित अनुमति के मुख्यालय से बाहर चले जा रहे है। पूंछने पर पता चलता है कि वह मुख्यालय से बाहर हैं। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कोई भी अधिकारी अधोहस्ताक्षरी की पूर्वानुमति प्राप्त किये बिना मुख्यालय नही छोड़ेगे। चाहें सार्वाजनिक अवकाश ही क्यों न हों। यदि कोई भी अधिकारी बिना लिखित अनुमति लिये मुख्यालय से बाहर जाते है, अथवा अपना मोबाईल नम्बर बन्द रखते है तो उस अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।

Popular Articles