Monday, April 27, 2026

Top 5 This Week

spot_img

निरीक्षण में बंद मिला सीसीटीवी कैमरा

जमानियां गाजीपुर । स्टेशन बाजार के कांशीराम आवास स्थित कान्हा गौशाला का सोमवार को एसडीएम मनोज पाठक ने ईओ संतोष कुमार संग निरीक्षण किया।गौशाला में गंदगी देख एसडीएम ने नाराजगी जताई।वही गौशाला प्रभारी रमेश रावत भी अनुपस्थित मिले। गौशाला में कुल 362 पशु मौजूद थे।कान्हा गौशाला के निरीक्षण में एसडीएम मनोज पाठक ने प्रतिदिन साफ सफाई व पशुओं के लिए हरा चारा की व्यवस्था करने का निर्देश ईओ को दिया।वही गौशाला में लगे सीसीटीवी कैमरा बंद मिलने पर एसडीएम ने तत्काल चालू कराने को कहां।परिसर में स्थित गोदाम में पर्यापत मात्रा में भूसा का स्टॉक रखने को कहाँ।निरीक्षण के दौरान गौशाला प्रभारी रमेश रावत अनुपस्थित मिले उनके दूरभाष नंबर पर वार्ता हेतु फोन किया गया किंतु उनका नंबर स्विच ऑफ था।पशु चिकित्साधिकारी डॉ सर्वेश ने एसडीएम को बताया कि पशुओं का टैगिंग व टीकाकरण हो गया है।नियमित पशुओं की जांच भी होती रहती है।एसडीएम ने कहा कि गर्मी को देखते हुए पानी की पर्यापत व्यवस्था व त्रिपाल भी लगाया जाय ताकि गर्मी से पशुओं का बचाव भी हो।पशुओं के रख रखाव में कोई कमी न रहे।जिस कर्मी की जहां ड्यूटी लगी है वह कार्य करें।गौशाला में गंदगी न रहे।

Popular Articles