
नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के चिलार गांव में शनिवार की रात चोरो ने एक मकान में दीवार फांदकर कमरे का दरवाजा का ताला तोड़कर उसमें रखी अलमारी व बक्से में रखा 30 हजार नगद व लाखों रुपये के सोने चाँदी के जेवरात उठा ले गये । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। जानकारी के अनुसार चिलार गांव निवासी विनोद कन्नौजिया शनिवार को परिवार के साथ मकान में ताला बंद करके अपने साढू चिलार गांव निवासी विनोद कुमार कन्नौजिया ने तहरीर दिया है कि शनिवार की साय अपने पूरे परिवार के साथ अपने घर में ताला बंद करके अपने साडू रामजनम के लड़की की शादी में शादियाबाद थाना के दयालपुर गया था। शादी समारोह समाप्त होने के बाद जब परिवार गांव लौटा तो मेन गेट का ताला खोलकर अंदर घुसे तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। आलमारी और बक्से का ताला टूटा है। सारा सामान गायब था। चोरों तीस हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के चांदी व सोने के जेवरात गायब था। चोरी की जानकारी होने पर वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पीडित ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व फारेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर ने छानबीन में जुट गयी । इस संबंध में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने कहा कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है । जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जायेगा।




