Sunday, April 26, 2026

Top 5 This Week

spot_img

लोकतंत्र सेनानी बृजभूषण पांडेय पंचतत्व में विलीन

बिरनों (गाजीपुर)। गन्नापुर गांव निवासी लोकतंत्र सेनानी बृजभूषण पांडेय (77) का शनिवार को हृदयगति रुकने से हो गया । श्मशानघाट पर राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हो गए। बृजभूषण पांडेय 1975 में आपातकाल के दौरान छ माह तक जेल मे रहकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्षरत रहे। 1985 मे गाजीपुर सदर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रहकर चुनाव लड़ें थे। रामजन्म भूमि आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका में एक जत्थे का नेतृत्व करते हुए पैदल अयोध्या पहुंच कर सरकार को चुनौती देने वाले बृजभूषण पांडेय के पिता सरयु पांडेय क्षेत्र के एक साभ्रांत किसान थे। जिनके सात पुत्रों मे ये चौथे नंबर पर थे। बृजभूषण पांडेय की पत्नी कमला देवी का चार वर्षों पूर्व निधन हो चुका है। इस निधन पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि बृजभूषण जैसे कर्मठ और लोकतंत्र के प्रति निष्ठा वान राष्ट्रभक्त, रामभक्त मार्गदर्शक नेता कार्यकर्ता मिलना असम्भव है। श्मशानघाट पर पुलिस के जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ गार्ड आफ आनर देकर भावभीनी विदाई दिया।इससे पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, रामनरेश कुशवाहा,प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, संकठा मिश्र, विष्णु प्रताप सिंह, राकेश यादव,हनुमान यादव,लहजू यादव, आलोक तिवारी, सतीश राय, प्रमोद राय, विवेकानंद पांडेय व मंडल अध्यक्ष सुनील कुशवाहा आदि ने पार्थिव शरीर पर पार्टी झंडा ओढ़ाया व माल्यार्पण व पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया ‌। मुखाग्नि उनके बड़े बेटे अरविंद कुमार पांडेय ने दिया।

Popular Articles