Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

जीवन पर्यन्त समाजवाद की डगर पर चलते रहे अवधेशः अरूण

गाजीपुर। सजपा के प्रदेश महासचिव राम विजय यादव के चाड़ीपुर स्थित आवास पर पूर्व विधायक अवधेश नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अवधेश नारायण सिंह के सहयोगी रहे राम विजय यादव, उमाकांत यादव,भरत यादव, तरूण प्रकाश सिंह, जयप्रकाश लाल श्रीवास्तव,और देवेन्द्र राय को उनके पौत्र अभिनव सिंह और समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव ने अंगम् वस्त्रम् प्रदान कर सम्मानित किया। । मुख्य वक्ता सपा के जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरूण श्रीवास्तव ने कहा कि वह साहस और सत्य के पर्याय थे। नैतिकता और ईमानदारी उनमें कूट-कूट कर भरी हुई थी। उनकी सरलता और सादगी के सभी लोग कायल थे। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर में ठिकेदार, माफिया और दलाल प्रवृत्ति के लोगों को कभी भी इर्द-गिर्द फटकने नहीं दिया। वह पूरे जीवन पैदल और साइकिल से चलकर अपना राजनीतिक सफर पूरा किया। उन्होने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के अनन्य सहयोगी रहे और अंत तक उनका साथ नहीं छोड़ा। इस मौके पर भरत यादव, उमाकांत यादव, तरूण कुमार सिंह,जय प्रकाश लाल श्रीवास्तव, देवेन्द्र राय,विजय बहादुर यादव, फौजदारी राम,रामसेवक प्रजापति, मुंशी यादव,बादल राम, अमित राम,दीपक राम,आकाश यादव आदि मौजूद थे। अध्यक्षता राम विजय यादव संचालन अभिनव सिंह ने किया।

Popular Articles