
नंदगंज (गाजीपुर)। थाना के वाराणसी-गोरखपुर हाइवे रजादी के पास हाइवे पर ट्रेलर के धक्के से ट्रैक्टर सवार की मौत हो गई।जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि सहेड़ी गांव निवासी ट्रैक्टर चालक प्रमोद ट्रैक्टर से दो रांची जिले के मजदूर को लेकर तलवल मोड़ के पास भूसा लाने जा रहा था तभी वाराणसी से आ रहा ट्रेलर ने ट्रैक्टर में पीछे से धक्का मारते हुए ट्रेलर रोड किनारे पलट गया। जिसमें ट्रैक्टर सवार रांची जिले के मसिहान नया टोली गांव निवासी 35 वर्षीय नंदा की मौत हो गई।जबकि बाबूलाल घायल हो गया।ट्रैक्टर चालक व ट्रेलर चालक व खलासी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर पहुचे ग्रामीणों ने ट्रेलर चालक व खलासी की पिटाई करने लग। सूचना मिलते ही मौके पहुंची पुलिस ने चालक व खलासी को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाना भेजे।थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने कहा कि रामकिशुन की तहरीर पर ट्रेलर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।




