रुट डायवर्जन

 रुट डायवर्जन

गाजीपुर। लोक सभा चुनाव में नामांकन के परिप्रेक्ष्य जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन प्रक्रिया सात मई से 17 मई तक कलेक्ट्रेट परिसर में किया जायेगा। आम जनता की सुविधा को देखते हुए सुबह नौ बजे से सायः तीन बजे तक निम्नवत डायवर्जन प्लान लागू किया जाता है। जिसमें महुआबॉग से आने वाले वाहन साई मन्दिर होते हुये शास्त्री नगर की तरफ चली जायेगी। कोई भी वाहन अफीम फैक्ट्री से कलेक्ट्रेट परिसर की तरफ नही जायेगा। लंका की तरफ से आने वाले वाहन सांसद तिराहे से सिचाई विभाग की तरफ मोड़ दिये जायेगे व सिचाई विभाग की तरफ से आने वाले वाहन सांसद तिराहे से लंका की तरफ मोड़ दिये जायेगे। सांसद तिराहे से कोई भी वाहन कलेक्ट्रेट परिसर की तरफ नही जायेगा। शास्त्री नगर की तरफ से आने वाले वाहन तिराहा से साई मन्दिर होते हुये अफीम फैक्ट्री होते हुये विशेश्वरगंज/महुआबाग की तरफ चली जायेगी। तिराहे से कोई भी वाहन कलेक्ट्रेट परिसर की तरफ नही जायेगा। शास्त्री नगर तिराहे से कोई भी वाहन सैनिक कल्याण बोर्ड की तरफ नही जायेगा। यह तत्काल प्रभाव से लागू किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page