
गाजीपुर। 25, 26, व 27 अप्रैल को होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा को नकल विहीन एवं सकुशल, शान्तिपूर्ण कराये जाने को लेकर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बनाये गये विभिन्न परीक्षा केन्द्र आर्दश इण्टर कालेज महुआबाग, लुर्दस बालिका इण्टर कालेज एवं शान्ति निकेतन इण्टर कालेज बरही का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा की निगरानी के लिए केन्द्रों पर लागाये गये सीसीटीवी कैमरा, कमरे में बिजली की व्यवस्था, कन्ट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, पीने का पानी एवं सफाई आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापको को परीक्षा को पूरी निष्पक्षता एंव ईमानदारी के साथ सम्पन्न कराने के सख्त निर्देश दिये। उन्होने कहा कि आयोग द्वारा जारी गाईड लाईन का पालन प्रत्येक दशा में सुनिश्चत करते हुए परीक्षा सम्पन्न कराया जाये। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बरती न जाय। मौके पर अपर जिलाधिकारी वि/रा दिनेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक शहर डा, राकेश मिश्रा एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य उपस्थित रहें।




