
भांवरकोल (गाजीपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास भांवरकोल इलाके में औद्योगिक विकास को एक नई रफ्तार मिलने वाली है। एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहित की गई जमीन पर अब बाउंड्री वॉल (घेराबंदी) के लिए सर्वे का काम शुरू हो गया है। इस कदम से क्षेत्र में औद्योगिक गलियारे की स्थापना का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। बुधवार को पहुंची सर्वे टीम ने औद्योगिक गलियारे में अधिग्रहित मौजा सोनाड़ी, वाजिदपुर, बघौरी, अवथही बसंत, भोपतपुर, चकफातमा में सर्वे कार्य किया गया। सर्वेअर विवेक सिंह की पहुंची टीम ने पूरी जमीन का सर्वे कार्य किया ।विदित हो अब तक औद्योगिक गलियारे में 202 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जा चुकी है जिसमें से 154 हेक्टेयर का बैनामा कार्य भी पूर्ण हो चुका है ।शेष जमीन का बैनामा कार्यतेज गति से चल रहा है।बाउंड्री वॉल बनने से अधिग्रहित जमीन पूरी तरह सुरक्षित हो जाएगी। इससे भविष्य में जमीन पर किसी भी प्रकार अतिक्रमण की संभावना नहीं रहेगी।औद्योगिक गलियारा में लगने वाली कंपनियों से स्थानीय रोजगार को मजबूती मिलेगी। इसके लिए यूपीडा ठोस पहल शुरू कर दी है। सर्वेअर विवेक सिंह ने बताया कि सर्वे के दौरान कोऑर्डिनेटर सेट किए जा रहे हैं। जिसकी रिपोर्ट यूपीडा को भेजी जाएगी।सर्वे टीममें विवेक सिंह की टीम तथा क्षेत्रीय लेखपाल राम जी की टीम शामिल रही।




