Friday, April 24, 2026

Top 5 This Week

spot_img

दिनदहाड़े ट्रक मालिक से मारपीट, एक गिरफ्तार

मरदह (गाजीपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के समीप गुरुवार की सुबह बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक ट्रक मालिक पर जानलेवा हमला कर दिया।बदमाशों ने रंगदारी न देने पर ट्रक मालिक को मार-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।हालांकि,स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से एक हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया गया,जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे। बिरनो थाना क्षेत्र के आराजी ओड़ासन गांव निवासी कन्हैया उर्फ कृष्णा यादव ने बताया कि पेशे से ट्रक मालिक हैं।वे अपने ट्रक का हिसाब करने के लिए थाना क्षेत्र के हैदरगंज के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास आए थे।इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया।पीड़ित कन्हैया यादव का आरोप है कि हमलावरों ने उनसे रंगदारी की मांग की।इनकार करने पर उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और वजनदार वस्तु से सिर व शरीर पर प्रहार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया।कन्हैया की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े।ग्रामीणों को आता देख हमलावर भागने लगे।ग्रामीणों ने पीछा कर एक हमलावर को पकड़ लिया मौके पर उसकी धुनाई भी कर दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए हमलावर को हिरासत में लेकर थाने आई।घायल ट्रक मालिक कन्हैया यादव ने इस मामले में तीन अज्ञात हमलावर के खिलाफ मारपीट और रंगदारी मांगने के संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।इस संबंध में तारावती यादव ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिली है।पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

Popular Articles