Friday, April 24, 2026

Top 5 This Week

spot_img

डा. मांधाता राय साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित होगें

गाजीपुर। वेलफेयर क्लब की बैठक प्रधान कार्यालय पीर नगर में हुई। जिसमें वार्षिक समारोह, पुरस्कार वितरण एवं “वेलफेयर उत्सव” को लेकर चर्चा की गई। बैठक में क्लब के संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि वेलफेयर उत्सव का आयोजन 26 अप्रैल को लंका मैदान स्थित एक मैरिज हॉल में प्रातः 10:00 बजे से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं के चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें मेहंदी, सामान्य ज्ञान, गणित एवं तार्किक क्षमता, चित्रकला, निबंध, वाद-विवाद, गायन तथा शास्त्रीय व लोक नृत्य जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।क्लब के उपाध्यक्ष सत्यदेव दुबे ने बताया कि समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा। साहित्य के क्षेत्र में स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. मांधाता राय को “साहित्य गौरव सम्मान” से नवाजा जाएगा। वहीं समाज सेवा के क्षेत्र में स्वतंत्रता सेनानी बाबूलाल मानव को “समाज सेवा सम्मान” प्रदान किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री प्रकाश सिंह को “उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान” तथा पर्यावरण संरक्षण में योगदान के लिए लव तिवारी को “पर्यावरण संरक्षण सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में सरकारी अफीम एवं क्षारोद कारखाना के महाप्रबंधक दौलत कुमार उपस्थित रहेंगे, जबकि प्रशासनिक अधिकारी पंकज श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि रहेगें।

Popular Articles