Friday, April 24, 2026

Top 5 This Week

spot_img

एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा पहुंचे पीड़ित परिवार के घर

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में 15 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई निशा विश्वकर्मा(16) की मौत के मामले ने अब राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर गंभीर रूप ले लिया है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के वाराणसी जिलाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली।प्रतिनिधिमंडल ने निशा के पिता सियाराम विश्वकर्मा और अन्य परिजनों से मिलकर पूरी घटना को विस्तार से सुना। इस दौरान माहौल भावुक रहा और परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए घटना की निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई। हंसराज विश्वकर्मा ने परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस मामले में दोषी चाहे कोई भी हो, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने कहा कि योगी के नेतृत्व की सरकार में कानून का राज है और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वे स्वयं इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और संबंधित उच्चाधिकारियों से नियमित संपर्क में हैं, ताकि जांच प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि शासन स्तर पर भी इस मामले को गंभीरता से उठाया जाएगा और पूरी पारदर्शिता के साथ जांच कराई जाएगी, जिससे “दूध का दूध और पानी का पानी” हो सके। ग्रामीणों में भी इस घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है।इस मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, श्रीकांत शर्मा (चंदौली), हीरा लाल शर्मा, प्रवीण विश्वकर्मा,  धर्मेन्द्र शर्मा, विकास शर्मा, द्वारिकाधीश, विनोद सोनकर, श्यामसुंदर विश्वकर्मा, किशन शर्मा, भरत शर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Popular Articles