
गाजीपुर। आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों को शत प्रतिशत लागू करने , भारत सरकार के राजपत्र 29/8/2008 में प्रकाशित निर्णयों के अनुसार कर्मचारियों , पेंशनर, शिक्षकों के लिए अलग से सीपीआई बनाने, पेंशनरों के राशि करण कटौती दस वर्ष पर बन्द करने ,65 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद 5 प्रतिशत पेंशन की वृद्धि करने , कोरोना काल की 18 माह का डी ए एरियर भुगतान करने, वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराया में 50 प्रतिशत की छूट देने, आयुष्मान कैशलेश उपचार की सीमा बढ़ा कर दस लाख रुपए करने, महंगाई भत्ता 50प्रतिशत हो जाने पर मूल वेतन में जोड कर वेतन पेंशन में मर्ज करने आदि प्रमुख हैं। सेवा निवृत कर्मचारी एवं पेंशनर ऐशोसिएशन ने केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर दस सूत्रीय मांगों के समर्थन में जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव के नेतृत्व में सरजू पाण्डेय पार्क में धरना प्रदर्शन कर मांगो का ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि रविश गुप्ता.के माध्यम से प्रधान मंत्री , मुख्य मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया,।जिलाध्यक्ष ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा वित्त अधिनियम में संशोधन कर सेवा निवृत कर्मचारी एवं पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग की सुविधाओं से वंचित करने की साजिश की जा रही जिसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, धरना बरमेश्वर उपाध्याय संरक्षक,आर एस वर्मा, पी एन सिंह, बाल कृष्ण यादव, अमर नाथ तिवारी, डाक्टर दिनेश सिंह, अशोक कुमार,अनूप सिन्हा, सर्वेश सिंह, उग्रसेन सिंह, लक्ष्मण सिंह, डाक्टर श्री कांत पांडेय, इ प्रदीप शर्मा, गोपाल खरवार, अरुण सिंह, सुभाष सिंह मनोज यादव, आदि ने सम्बोधित किया, धरना प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे, सभा की अध्यक्षता मुक्तेश्वर श्रीवास्तव एवं संचालन अम्बिका दुबे एवं जिला मंत्री जनार्दन सिंह ने किया।




