
गाजीपुर। स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मृति न्यास की ओरसे रबिवार को गायत्री शक्तिपीठ गोडा देहाती पर भगवान विष्णु के पांचवें अवतार भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। सभी लोगों ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अधिवक्ता मारुति कुमार राय ने कहा कि वे केवल शक्ति और पराक्रम के प्रतीक ही नहीं, बल्कि न्याय, धर्म और सत्य के प्रति अटूट निष्ठा के आदर्श भी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें यह सिखाता है कि अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध दृढ़ता से खड़ा होना ही सच्चा धर्म है। उनका व्यक्तित्व समाज के लिए सर्वकालिक अनुकरणीय है।यज्ञ में व्यास की महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन उर्मिला सिंह ने अत्यंत श्रद्धा और कुशलता के साथ किया। इस मौके पर न्यास के अध्यक्ष रामाश्रय राय, कार्यकारी अध्यक्ष ओमनारायण, प्रधान सचिव अरुण राय, साहब राय (एडवोकेट), अवधेश राय, दिनेश चंद राय, ओम नारायण राय, रोली सिंह, उर्मिला सिंह, नीतू राय, सत्यम राय, संजय तिवारी, ईश्वर पांडेय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।




