Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सहजानंद पीजी कालेज में निकली नारी शक्ति पदयात्रा

गाजीपुर। स्वामी सहजानंद पीजी कालेज में नारी शक्ति पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में स्वामी सहजानंद के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नारी शक्ति पदयात्रा का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष से शुरू होकर विकास भवन तक गई। आज के युग में नारी शक्ति के बढ़ते औचित्य को प्रदर्शित करती हुई यह यात्रा उनके राष्ट्र निर्माण में बढ़ते योगदान का जीवन्त प्रमाण है। आज की नारी शक्ति विकास के किसी भी क्षेत्र में सबसे आगे है। वह पुरुषों के साथ मिलकर यहां तक कि कुछ हद तक उनसे आगे बढ़कर अपनी भूमिका को रचनात्मक स्वरूप में प्रस्तुत कर रही हैं। नारी शक्ति पदयात्रा के समापन पर छात्राओं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों को प्राचार्य प्रोफेसर विजय राय ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति तब तक अधूरी है, जब तक उसकी आधी आबादी नारी -शक्ति को निर्णय लेने की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल न किया जाए।  यह हमारे लिए उत्साह का विषय है कि गाजीपुर और विशेषतः महाविद्यालय की छात्राएं ऐसे प्रयासों को आगे बढ़ा रही हैं। पदयात्रा में प्रोफेसर विलोक सिंह, प्रोफेसर कृष्णानंद चतुर्वेदी, डां रामधारी राम, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ कृष्णकान्त दुबे, डां देव प्रकाश राय तथा डॉ सन्ने सिंह शामिल रहे।

Popular Articles