
नंदगंज गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी- गोरखपुर हाइवे के शेखपुर गांव महाराजगंज बाईपास पर शुक्रवार की सुबह 6 बजे पिकअप से कुचलकर साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई।इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर दिया ।जाम लगते ही दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के समझने के बखद भी ग्रामीण शव उठाने नहीं दे रहे है। मौके पर शहर कोतवाल महेंद्र सिंह व महाराजगंज चौकी इंचार्ज युगल किशोर राय के काफी समझाने के बाद भी जाम हटाने को राजी नहीं हुए। ग्रामीणों का कहना है कि चालक सहित पिकअप को पकडा जाय। बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के करीमाबाद (सोनहरिया)गांव निवासी ईशु नट (60 ) शेखपुर गांव के पास कट से साइकिल से रोड क्रास कर रहे थे।तभी तेज रफ्तार से जा रही पिकअप के चपेट में आने से कुचल कर मौत हो गई। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई।गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर दिया। ग्रामीण उच्च अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाने के लिए जिद करते रहे। जानकारी होने पर एसडीएम मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को आश्वासन दिये। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। घंटो बाद यातायात शुरु हुआ।




