Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सनबीम स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित

गाजीपुर। सनबीम स्कूल महराजगंज में प्रतिभाशाली छात्रों को उनके अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य आनन्द मिश्रा गेस्ट आफ आनर,तथा स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज के प्राचार्य विजय कुमार राय तथा अभिभावकों का विद्यालय के चेयरमैन केपी सिंह, वाइस चेयरमैन शोभा सिंह, निदेशक नवीन सिंह, प्रवीण सिंह , स्मिता सिंह और प्रधानाचार्य अर्चना कुमारी स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यालय का वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया। उसके बाद कक्षा एक और दो के बच्चों के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया। इस कार्यक्रम में ग्रैण्ड मास्टर अवार्ड, स्कालरशिप, प्रथम रैंकर, द्वितीय रैकर, और तृतीय रैंकर, सुपर ल्यूमिनरी अवार्ड, आल राउंडर अवार्ड, पैरलर करिकुलम, स्पोर्ट्स, जनरल प्रोफिसिएन्सि तथा मोस्ट एफेक्टिव कम्यूनिकेशन अवार्ड मुख्य रूप से दिया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Popular Articles