Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सहायक शिक्षा निदेशक ने प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण

सादात (गाजीपुर)। प्राथमिक विद्यालय मखदुमपुर का वाराणसी मण्डल के सहायक शिक्षा निदेशक हेमंत राव ने बुधवार को दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पांच बच्चों का नवीन नामांकन किया और उन्हें चॉकलेट व पाठ्यपुस्तकें प्रदान कीं। यूटा के जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह और विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ. दुर्गेश प्रताप सिंह ने मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक हेमंत राव का बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर सहायक शिक्षा निदेशक ने कहा कि नवाचार शिक्षण पद्धति से बच्चों का बौद्धिक विकास करना प्रत्येक शिक्षक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप परिषदीय स्कूलों में बच्चों की संख्या में वृद्धि की जानी चाहिए। उन्होंने नवीन नामांकन में तेजी लाने और स्कूलों में ड्रॉप आउट दर को शून्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया।उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि स्कूलों में अतिरिक्त शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का संचालन भी कराया जाए। इससे बच्चों का शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ेगा और वे स्कूल आने के लिए प्रेरित होंगे। इस मौके पर डॉ. दुर्गेश प्रताप सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, राम उग्रह यादव, पीयूष सिंह, अभिषेक, अरुण पांडेय, अफ़साना, शैलजा, प्रीति, कुद्दुष और प्रतिभा सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Popular Articles