Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

फार्मर रजिस्ट्री अभियान में सहयोग न करने वाले केंद्रों पर हुई कार्रवाई

गाजीपुर। किसानों के लिए बेहद आश्यक सूचना अब बीज,उर्वरक,से लेकर पीएम किसान सम्मान निधि तक का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनके पास फॉर्मर रजिस्ट्री होगी। जिले में 20 प्रतिशत किसान ऐसे है जो अभी तक फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं कराया है।कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक शिवा नंद उपाध्याय ने बताया कि जिले में कुल 5.71 लाख किसानों के फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य होना है। जिसमें से 4.12 लाख किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य पूरा हो चुका है। जिसमें कॉमन सर्विस केंद्र से 90% कार्य किया गया किंतु शासन के निर्देश के क्रम में 6 अप्रैल से 15 अप्रैल तक महा कैंप का आयोजन किया गया था। जिसमें शिथिलता बरतने वाले 260 सीएससी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी सीएससी आईडी बंद करते हुए उचित कार्रवाई के लिए मुख्यालय को भेज दिया गया है। श्री उपाध्याय ने स्पष्ट किया की कॉमन सर्विस केंद्र सभी केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ जन जन तक  पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। यदि कोई सीएससी संचालक सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग नहीं करता है तो आने वाले दिन में और केंद्रों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी केंद्र अपने केंद्र पर सीएससी की ब्रांडिंग और रेट लिस्ट आदि लगवाना सुनिश्चित करें अन्यथा आने वाले दिन में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।सभी कृषक भाइयों से अपील है की अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जा कर अपना फॉर्मर रजिस्ट्री करा लें जिससे भविष्य में किसी भी योजना से वंचित न रह पाएं।

Popular Articles