
मरदह (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के डोड़सर-कोदई चट्टी पर बुधवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई।इस अग्निकांड में चार दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं।जिससे लाखों रुपये का सामान जल गया है।घटना से क्षेत्र में घंटों तक हड़कंप मचा रहा। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के बीच लगी यह आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदार कुछ समझ नहीं पाएं भागकर किसी तरह जान बचाये। देखते ही देखते आग की लपटे दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।डोडसर निवासी अनीश गोंड के फास्टफूड की दुकान में पहले आग लगी। पीड़ित के अनुसार,कच्चा माल और अन्य सामान लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है,जिसमें अंडा, ब्रेड और चाउमीन जैसे खाद्य पदार्थ शामिल थे।डोड़सर गांव निवासी पवन गुप्ता की चाय-नाश्ते की मड़ई भी आग की भेंट चढ़ गई।कोदई गांव निवासी भीम राम की मड़ई भी इस अग्निकांड में जलकर नष्ट हो गई।कोदई गांव निवासी मंगरू सिंह की पान, तंबाकू और जनरल स्टोर की दुकान में रखा कीमती सामान भी आग की चपेट में आ गया।स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग आग पर काबू पाया,लेकिन तब तक दुकानों में रखा सब कुछ जल चुका था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।क्षेत्रीय लेखपाल बबली यादव ने बताया कि क्षति आकलन करते हुए रिपोर्ट तहसील मुख्यालय को भेजा गया है। ग्राम प्रधान महेन्द्र राम ने बताया कि चारों दुकानदारों को मिलाकर दो लाख रुपए का नुक़सान हुआ है।




