
गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बुधवार को फॉर्मर रजिस्ट्री (किसान आईडी) के लिए विशेष अभियान का निरीक्षण किया । जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने ग्राम पंचायत फतेउल्लाहपुर एवं ग्राम पंचायत सहेड़ी में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर फतेउल्लाहपुर में पंचायत सचिव एवं लेखपाल से मृतक एवं भूमिहिन कृषकों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जाय। जिलाधिकारी ने संबंधित को सभी पात्र छूटे किसानों की ई-केवाईसी व भू-अभिलेख सत्यापन (खतौनी-आधार लिंकिंग) को पूरा करने के सख्त निर्देश दिये ताकि पीएम किसान योजना का लाभ मिल सके और कृषि योजनाओं (KCC बीमा) के लिए डेटाबेस तैयार रहे।उन्होंने संबंधित अधिकारी को ग्राम सचिवालयों/पंचायत भवनों का दौरा कर त्रुटि रहित पेंडिंग मामलों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि किसानों को अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक और खतौनी लेकर जन सेवा केंद्र या कृषि समन्वयक के पास जाकर किसान आईडी बनानी होगी। यदि आधार और खतौनी में नाम भिन्न है, तो उसे ठीक कराएं, अन्यथा रजिस्ट्री अमान्य हो जाएगी। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर, एवं नायब तहसीलदार, कृषक एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।




