Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

जयंती पर याद किए गए संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर

जमानियां (गाजीपुर)। संविधान के शिल्पकार व भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती मंगलवार को स्थानीय क्षेत्र में हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र में एक विशाल जन यात्रा एवं बाइक जुलूस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम ज्योति चौरसिया व तहसीलदार रामनारायण वर्मा ने रामलीला मैदान में बाबा साहब के चित्र के समक्ष केक काटकर उनका जन्मदिवस मनाया। इसके बाद हाइवे स्थित देवरिया गांव के पास डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद एक बाइक जुलूस निकाला गया, जिसमें युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बाइक सवारों ने “जय भीम”, “जय संविधान” के नारों के साथ पूरे वातावरण को गुंजायमान कर दिया। जुलूस देवरिया से शुरू होकर जीवपुर, मतसा, हरपुर, जमानियां कस्बा स्थित रामलीला मैदान होते हुए बड़ेसर पहुंचा। वहां भी एनएच 24 पर स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद जुलूस स्टेशन बाजार और बरूइन मोड़ से होते हुए अंबेडकर पार्क बरूईन पहुंचा, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर आयोजन समिति में अधिवक्ता अंजनी कुमार, रमेश चंद्र, व्यासमुनि राम, हरिहर, अनिल उर्फ गुड्डू, दयाशंकर, उपेन्द्र शर्मा, हेयात वारिश खान, अकील अंसारी, आलोक मौर्य, भानु प्रताप, सुभाष मौर्य, सूर्य प्रकाश भारती आदि मौजूद रहे।

Popular Articles