Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती

गाजीपुर। सत्यदेव डिग्री कॉलेज गांधिपुरम बोरसिया में भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई । महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ सानंद सिंह ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत की । डॉक्टर सानंद सिंह ने कहा कि अंबेडकर एक विचार ही नहीं बल्कि एक क्रांति की शुरूआत करने वाले प्रणेता थे जहां से समाज में सभी वर्गों को सम्मान मिलना शुरू हुआ । उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में ऐसे व्यक्ति कभी-कभी ही पैदा होते हैं जो समाज को एक सही निर्देशन एवं दिशा देते हैं । उन्होंने कहा कि डॉ आंबेडकर एक सच्चे राष्ट्रभक्त, समाजसेवी एवं लोगों की भावनाओं के प्रति संवेदनशील थे । समाज में स्थान बनाने के लिए सर्वप्रथम व्यक्ति को समाज के प्रति समर्पित होना पड़ेगा जैसा कि डॉक्टर अंबेडकर के व्यक्तित्व में झलकता है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर लोकतंत्र के प्रबल समर्थक थे एवं उनका विधि के शासन में दृढ़ विश्वास था । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार सिंह एवं महाविद्यालय के प्रवक्ता गण ने डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल चढ़कर अपनी भावनाओं को समर्पित किया।  इस मौके पर महाविद्यालय के उप प्राचार्य नवनीत कुमार वर्मा , छात्र कल्याण अधिकारी डॉक्टर कृपाशंकर सिंह , जैस कुमार सिंह,  डॉ आलोक कुमार वर्मा,  आशीष श्रीवास्तव , अभिषेक कुमार, रविंद्र सिंह यादव , अखिलेश वर्मा, शैलेश आनंद, डॉ मनीष पांडे आदि उपस्थित थे।

Popular Articles