
गाजीपुर।समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरूण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नारी पचदेवरा के ग्रामवासियों की बैठक नारी पचदेवरा हाल्ट स्थित राजेश शर्मा के आवास पर हुई। बैठक में नारी पचदेवरा गांव को अमादपुर(चंदौली) से जोड़ने के लिए गंगा नदी में पीपे के पुल की मांग किया गया। अरूण श्रीवास्तव ने कहा कि नारी पचदेवरा (गाजीपुर) और अमादपुर (चंदौली) को एक दूसरे से जोड़ने के लिए गंगा नदी पर पीपे के पुल की आवश्यकता है। पीपे के पुल की व्यवस्था होने से अमादपुर और उसके आसपास के गांवों और नारी पचदेवरा के आस पास के लोगों को एक दूसरे जिलों में जाने में काफी सुविधा मिलेगी और आवागमन आसान होगा। व्यापार बढ़ेगा और क्षेत्रीय नौजवानों को रोजगार मिलने की भी संभावना बढ़ेगी। बैठक में ग्रामवासियों ने पीपे के पुल की इस मांग को पूरा कराने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मदद करने की भी गुहार लगाई । बैठक में गुलाब यादव,ज्ञानू पांडे,तरूण सिंह,उदय जायसवाल,राजेश पांडेय, राजकुमार यादव,राजनारायध यादव,लाल बहादुर यादव, रविन्द्र यादव, नन्हें पांडेय,प्रवीण जायसवाल ,वरूण यादव ,रवि बिंद, सुनील बिंद बिकानु साह,भागवत यादव, पिंटू खरवार आदि उपस्थित रहे।




