Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

ट्रक के धक्के से बाइक सवार अधेड़ की मौत

सैदपुर (गाजीपुर)। खानपुर थाना के सिधौना के पास मंगलवार को ट्रक के चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।सैदपुर क्षेत्र के फुलवारी गांव निवासी गुलाब चंद्र यादव(52) समरसेबल मशीन बनवाने के लिए बाइक से सिधौना जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में हनुमान मंदिर के सामने अचानक एक ट्रक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में गुलाब चंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक मय ट्रक फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Popular Articles