Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

जमीनी विवाद में चले लाठी डंडे, दस घायल

रेवतीपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के नरायनापुर गांव में सोमवार को जमीनी विवाद को दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इस मारपीट दोनों पक्षों के दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सभी घायलों को रेवतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों में एक पक्ष से शिवमुनी यादव (60), रजनू यादव (35), राजेश यादव (30) और गीता यादव (55) तथा दूसरे पक्ष से विजय यादव (50), ओमप्रकाश चौधरी (40), खुशबू (18), खुशी (20), काजल (15) और गुड़िया देवी (52) घायल हुए हैं।घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठियों से हमला करते दिख रहे हैं। वीडियो में चीख-पुकार और भगदड़ का माहौल देखा जा सकता है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जमीन पर झोपड़ी डालने को लेकर हुई कहासुनी थी। यह कहासुनी जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई।प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि सभी घायलों का उपचार जारी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Popular Articles