Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

जिला न्यायालय सभागार में डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाई गई

गाजीपुर। जनपद न्यायालय सभागार में डॉ. भीम राव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जयंती समारोह में जिला जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय,   विजय कुमार-चतुर्थ, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय कक्ष सं0-01, अर्चना-।।, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण, तथा जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय,, फौजदारी, विद्वान अधिवक्तागण, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण व सुरक्षाकर्मी दस कक्षीय सभागार में उपस्थित रहे।  जिला जज धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि डॉ0 अंबेडकर भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक और समाज-सुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों/दलितों के प्रति होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरूद्ध अभियान चलाया था तथा श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। संचालन अर्चना-।।, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण, विद्वान अधिवक्तागण, कर्मचारीगण को डॉ0 बीआर अंबेडकर के 135वीं जन्मदिवस के अवसर पर उनके जन्म स्थान, राजनीतिक संबद्धताऐं, शैक्षिक सम्बद्धता, व्यवसाय, पेशा, धर्म, पुरस्कार/सम्मान, पुस्तकें व अन्य रचनाएं इत्यादि के बारे में अवगत कराया।

Popular Articles