Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

दुर्गेश श्रीवास्तव को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के काशी प्रान्त के प्रांतीय मंत्री बनाये जाने पर स्वागत

गाजीपुर। अन्तरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने दुर्गेश श्रीवास्तव को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के काशी प्रान्त के प्रांतीय मंत्री बनाये जाने पर गोराबाजार हनुमान मंदिर पर सम्मान समारोह किया गया । समारोह में कार्यकर्ताओं ने प्रांतीय मंत्री दुर्गेश श्रीवास्तव का फूल माला व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। दुर्गेश श्रीवास्तव ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए संगठन के पदाधिकारियों से कहा कि हर एक पदाधिकारी को अपने अपने निवास स्थान सहित अन्य एक एक हनुमान चालीसा केंद्र संचालित करने पर जोर दिया। जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी, और जिन खंडो का विस्तार नहीं किया गया है, वंहा विस्तार जरूरी है। उन्होने कहा कि जिले के सभी शीर्ष पदाधिकारी सप्ताह में एक दिन किसी भी सदस्य के यंहा प्रवास करें और हनुमान चालीसा केंद्र संचालित कराए। दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि कोई भी संगठन का पदाधिकारी थाने की परिक्रमा बिल्कुल न करें। समारोह में रमेश गुप्ता, नागेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह अभिषेक सिंह,संदीप, परदुम पांडेय, सत्यम चैरसिया,जगदीश, सत्यम,धीरज सिंह,देश दीपक श्रीवास्तव,कन्हैया उपाध्याय, दीपक श्रीवास्तव,राज पांडेय,शशि चौधरी, दीपक,सुर्यभान पांडेय, शिवकुमार, अनुज,आशीष, उमेशपांडेय सूर्यकांत तिवारी तथा सुधीर सिंह आदि शामिल रहे।,

Popular Articles