Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सत्यदेव स्कूल में “सत्यदेव जिला स्तरीय टैलेंट हंट प्रतियोगिता” हुई

गाजीपुर।सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल बोरसिया फदनपुर में “सत्यदेव जिला स्तरीय टैलेंट हंट प्रतियोगिता” किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा कक्षों की उचित व्यवस्था, सुव्यवस्थित बैठने की योजना तथा शिक्षकों की सतर्क निगरानी के कारण पूरी परीक्षा प्रक्रिया बहुत ही सुचारु रूप से सम्पन्न हुई।विद्यालय के प्रधानाचार्य चन्द्रसेन तिवारी ने कहा कि प्रबंधन का निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन ही इस प्रकार के बड़े आयोजन को सफल बनाने में सहायक होता है। प्रधानाचार्य ने कहा कि सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल को अब कक्षा 9 और कक्षा 11 के लिए सीबीएसई की मान्यता प्राप्त हो गई है। प्रबंध निदेशक डॉ. सनन्द सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है। प्रबंधक डॉ. प्रीति सिंह ने कहा कि जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों की भागीदारी यह दर्शाती है कि समाज में विद्यालय के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। प्रदानाचार्य ने उप प्रधानाचार्य आवेश कुमार, कोऑर्डिनेटर अमित कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक अवनीश राय समेत समस्त शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों को परीक्षा के संचालन के लिए बधाई दी।

Popular Articles