Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

डा. भीमराव अंबेडकर जयंती पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की हुई जांच

गाजीपुर। डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर 12 अप्रैल को कांशीराम आवास बड़ीबाग सहित बत्तीस केंद्रों पर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में करीब पचीस सौ लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हे दवाएं भी वितरित किये गये। यह स्वास्थ्य शिविर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सेवा विभाग एवं अनुवांशिक संगठन सेवा भारती तथा एनएसओ की ओर से लगाया गया है। यह स्वास्थ्य शिविर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक सार्थक और प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।एनएमओ इकाई के अध्यक्ष प्रो. धनंजय सिंह ने बताया कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। स्वास्थ्य शिविर शहर के कई स्थानों पर लगाया गया। इसके अलावा मुहम्मदाबाद के धारानगर, जमानियां के साथ सदर .बिरनों,मरदह,कासिमाबाद, बाराचवर,मरदह,रेवतीपुर ,भदौरा तथा जखनियां में किया गया। स्वास्थ्य शिविर में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगी रही। लोगों को पहले ही स्वास्थ्य शिविर के बारे में जानकारी दी गई थी। स्वास्थ्य शिविर में पचीस सौ लोगों की जांच की गई तथा उन्हें दवाएं भी वितरित किया गया। गंभीर विमारी के मरीजों को जिला अस्पताल में उपचार कराने की सलाह भी दी गई। शिविर में जिला मेडिकल कालेज तथा एनएमओ के चिकित्सक डा.एके राय, डा.केके सिंह,डा.भानुप्रताप पांडेय, डा.सत्येंद्र पाल,डा.मनोज बिंद,डा.चंद्रमौली मिश्रा,डा.अमित यादव,डा.प्रभात कुमार तथा सेवा भारती के गिरिश कुमार राय,प्रमोद अग्रवाल,अनिल अग्रहरि के साथ स्वयं सेवकों ने लाभार्थियों को स्वास्थ्य शिविर तक ले जाने में सहयोग करते रहे।जिला सेवक प्रमुख अनुज राय के देखरेख में शिविर का संचालन किया गया।

Popular Articles