Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

बाइक के धक्के से चाट विक्रेता की मौत

मरदह (गाजीपुर)।थाना क्षेत्र के गजपतपुर चट्टी पर गुरुवार की रात बाइक के धक्के से गंभीर रूप से घायल हरिकेश राम (38) उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में मृतक की पत्नी राजकुमारी देवी ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है ।बताया कि जाता है कि हरिकेश राम गांव की चट्टी पर दो माह से ठेला पर फुल्की,छोला,पापड़ की दुकान चलाकर अपने परिवार का खर्च चलाता था। रोज की तरह वह ठेला लगाकर सामान बेचने के बाद परिवार के साथ ठेला लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान बद्धोपुर की ओर से तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठेला में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे हरिकेश राम गंभीर रूप घायल हो लहूलुहान होकर गिर पड़ा। टक्कर के बाद बाइक सवार भागने का प्रयास किया परन्तु शोर मचाने पर गांव वालों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। गंभीर रूप से घायल हरिकेश राम को आनन फानन में सीएचसी बिरनो ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां से उपचार बाद ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही नंदगंज के पास उनकी मौत हो गई। परिजन शव घर लेकर आ गये। शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।इस संबंध में थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी राजकुमारी देवी के तहरीर पर बाइक चालक चन्द्रजीत राजभर निवासी गहमर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर शव को कब्जे में ले लिया गया है। बाइक चालक के हादसे में घायल होने के कारण उसका इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।बाइक को कब्जे में ले लिया है।

Popular Articles