Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सीएम के बयान पर भड़के कांग्रेसी, फूंका पुतला

गाजीपुर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के खिलाफ की गई आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का पुतला फूंका। नेताओं ने कहा कि इस प्रकार की भाषा न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है, बल्कि भारतीय राजनीति की गरिमा को भी ठेस पहुंचाती है।जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि“कांग्रेस पार्टी अपने नेताओं के सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। असम के मुख्यमंत्री द्वारा की गई टिप्पणी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। जब-जब लोकतंत्र पर हमला होगा, कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।”शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि “भाजपा नेताओं द्वारा लगातार अमर्यादित भाषा का प्रयोग उनकी मानसिकता को दर्शाता है। यह देश की सभ्यता और संस्कृति के खिलाफ है। कांग्रेस कार्यकर्ता इसका कड़ा विरोध करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की बयानबाजी पर रोक नहीं लगी, तो कांग्रेस पार्टी व्यापक स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।प्रदर्शन करने वालों में एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, डॉ जनक कुशवाहा, बटुक नारायण मिश्र, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, हामिद अली, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, राम नगीना पांडेय, ताहिर अब्बासी, मोहम्मद राशिद, ओम प्रकाश पांडेय, संजय सिंह, शंभू सिंह कुशवाहा, मोहन चौहान, राजेश तिवारी, जेपी पांडेय, सत्यम राय, रमेश चंद्र गुप्ता, जाफर सादिक सिद्दीकी, अजलाल अब्बासी, राजकपूर रावत, रईस अहमद, अखिलेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Popular Articles