Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

बिजली विभाग के खिलाफ महगेवां गांव के लोगों ने किया प्रदर्शन

मरदह (गाजीपुर)।ब्लॉक के महेंगवां गांव में पंचायत भवन के पास 63 केवीए के टांसफार्मर पिछले 15 दिनों जला पड़ा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को बिजली विभाग के खिलाफ महगेवां-दिवानपट्टी गांव मार्ग पर जमकर प्रदर्शन किया।गांव के प्रमोद कुमार ने कहा कि विभाग की कार्यप्रणाली और लापरवाही पर क्षुब्ध होकर नारेबाजी करते हुए तत्काल बिजली बहाल करने की मांग की। बताया कि गांव का मुख्य ट्रांसफार्मर दो सप्ताह पहले जल गया था।तत्काल संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी थी,लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी नया ट्रांसफार्मर लगाने या मरम्मत के लिए विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। विनोद कुमार ने बताया कि हम नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करते हैं,इसके बावजूद उन्हें बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।बिजली न होने के कारण गांव में पेयजल का गंभीर संकट पैदा हो गया है, क्योंकि नलकूप और मोटर बंद पड़े हैं।मोबाइल व बिजली घरेलू उपकरण शो पीस बन गये है।रात के अंधेरे में बच्चों की पढ़ाई भी पूरी तरह बाधित है।प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों का गुस्सा चरम पर था।आक्रोशित भीड़ ने,जेई, एसडीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस संबंध में जेई महबूब अली ने बताया कि तकनीकी समस्याओं के कारण थोड़ा समय लगा है,लेकिन जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगवाकर गांव की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। प्रदर्शन करने वालो में प्रमोद कुमार,वकील राम,चन्द्रिका राम,तिलक चन्द्र,भरत कुमार,विनोद कुमार,अनुज,पुष्पा देवी, दुर्गावती देवी,रमावती,रामदुलारी,रामबली,लक्की,कमलेश कुमार,बहादुर,आदि मौजूद रहे।

Popular Articles