
देवकली (गाजीपुर)। गाजीपुर वाराण्सी फोरलेन हाइवे पर नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारा गांव के पास काठमाण्डू से दर्शन कर वाराणसी काशी विश्वनाथ बाबा का दर्शन कराने के लिए टूरिस्ट बस तेज रफ्तार से आ रही थी। बताते हैं कि महाराष्ट्र से बस दर्शनार्थियों को लेकर अयोध्या दर्शन कराने के बाद नेपाल गयी थी। वहां से दर्शन करने के बाद बस सभी लोग वाराणसी में बाबा विश्वनाथ जी का दर्शन करने आ रहे थे। नैसारा गांव के पास एक बस डिवाइडर पर चढ गयी। जिससे बस डिवाइडर पर करीब 50 मीटर तक घिसटने के दौरान कई चक्र पलट कर बस हाइवे पर सीधा खङी हो गयी। बस पलटते ही उसपर सवार लगभग 48 लोग चिखने चिल्लाने लगे। बस पलटते ही आसपास के लोग मौकेपर पहुंच गये। ग्रामीणों ने बस में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। इस हादसे में सरस्वती देवी (70) तथा अन्नपूर्णा देवी (50) की मौत हो गई। जबिक 35 लोग घायल हो गये। घटना की जानकारी होते ही वहां नंदगंज थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने सभी घायलो को एम्बूलेंस से जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजवाया। जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अविनाश कुमार, एसपी डा.ईरज राजा ,एसपी सिटी राकेश मिश्रा सीएमओ डा. सुनील पांडेय तथा मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य आनंद मिश्रा जिला अस्पताल पहुंच गये। तीन गंभीर घायलों को भरती कराया गया है।जबकि शेष को हल्की चोटे आई है। सभी का उपचार कराया गया। इस घटना में बस का अगला तथा बाई तरफ का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त गया।यह संयोग ही था उस समय मार्ग खाली था अन्यथा भारी दुर्घटना के रूप मे परिवर्तित हो जाता। नंदगंज पुलिस व सीओ भुङकुङा ने घटना का जायजा लेते हुए किरान से बस को हटवाया। इसके बाद यातायात शुरु हुआ।




