
मरदह (गाजीपुर)।थाना क्षेत्र के बोगना गांव में मंगलवार को सात दिन से लगातार 400 सौ घरों की बिजली गुल रहने से नाराज समाजसेवी संतोष चौबे व गौतम चौहान के नेतृत्व में 150 लोगों का बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने घंटो धूप में खड़े होकर नारेबाजी किये। जेई के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए ।बोगना गांव के तिवारी पूरा बस्ती में जाने वाला विद्युत सप्लाई का लकड़ी पोल व तार पिछले एक सप्ताह पूर्व आंधी व तेज हवा के कारण गिर कर क्षतिग्रस्त हो गया है।जिसकी शिकायत गांव के लोगों संग विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने संबंधित अधिकारियों से किया लेकिन सात दिन बाद भी जब किसी ने सूध नहीं लिया तो बिजली आपूर्ति ठप होने से क्षुब्ध होकर ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया।बिजली विभाग की लापरवाही और उदासीनता से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने बिजली विभाग और संबंधित जेई व एसडीओ,ऊर्जा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया। भीषण गर्मी और उमस में लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं,स्थिति और भी खतरनाक तब हो गई है जब खेतों में बिजली के तार जमीन को छू रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दिया कि यदि जल्द ही नए पोल लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई,तो वे बस स्टेशन व जिला मुख्यालय पर आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे। इस संबंध में बिजली निगम के जेई महबूब अली ने बताया कि जल्द ही नए खंभे लगवाकर तारों को ठीक कराया जाएगा और समस्या का समाधान किया जाएगा।इस मौके पर प्रर्दशन करने वालों में गीता यादव,मीना देवी,मैना देवी, गुड़िया,देवी,उषा,सीता,संजू,सोमारी,
चंपा,बसंता,धनरा देवी,कविता,घुरा चौहान,लाल परीखा चौहान,रोहित,राम अवतार,अनीश,विशाल, प्रिन्स,विजयी गोड़,छोटू,अंगद,राहुल यादव,प्रवीण, रमेश चौहान,सुदर्शन,हीरा,गौतम,संतोष,राजन गोड़ आदि मौजूद रहे।




